कानपुर, नवम्बर 4 -- क्षेत्र के बर्रा-ठर्रा गांव के निकट एचटी लाइन में अवरोध बने पेड़ों की छंटाई के नाम पर कर्मी अवैध कटान कर लकड़ी बिक्री कर रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों के विरोध पर पहुंची वन विभाग टीम ने लकड़ी को कब्जे में लिया है। रसूलाबाद क्षेत्र के बर्रा ठर्रा गांव के निकट एचटी लाइन में अवरोधक बने पेड़ों की छंटाई का काम बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। लेकिन विभागीय कर्मी पेड़ों की अवैध रूप से कटान करके लकड़ी बिक्री कर रहे हैं। मंगलवार को कटान के बाद लकड़ी लोडर से बाजार में बिक्री होने जा रही थी। इसी बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर तौसीफ ने वन कर्मियों को मौके पर भेजकर लकड़ी कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कराई है। ग्रामीणों ने कहा कि छंटाई के नाम पर मोटे पेड़ों को काटा जा रहा है। जेई व लाइनमैन लकड़ी बिक्री कर रहे हैं। क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.