हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास सोमवार की देर रात एक सांड़ बेहद गंभीर हालत में घंटों छटपटाता रहा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास लोगों की भीड़ लगी रही, जो सांड़ को बचाने की जद्दोजहद करती रही। इस दौरान लोगों ने पशु चिकित्सा के आपातकालीन नंबर 1962 को भी कई बार ट्राई किया, मगर कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। कोतवाली के दरोगा भी मौके पर डटे रहे। पशु चिकित्सकों के नंबर भी लगाए गए, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। देर रात सीवीओ सूचना मिलने पर जब तक पहुंचे तब तक सांड़ की मौत हो चुकी थी। राजकीय इंटर कॉलेज के पास पुराने पावर हाउस के निकट रात करीब 10.30 बजे के आसपास एक सांड़ को छटपटाते हुए देखा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सांड़ को खींचकर किसी तरह ट्रांसफार्मर की जाली से दूर किया। पहले लगा कि शायद करेंट लगने से सांड़ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.