लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ। मड़ियांव इलाके में शनिवार शाम को एक मकान की पहली मंजिल में बने छज्जे से संदिग्ध हालात में बीटेक छात्रा गिर गई। इससे उसकी मौत् हो गई। गायत्री नगर नौबस्ता निवासी अशोक कुमार मिश्रा कारोबारी है। परिवार में पत्नी सरिता, दो बेटी सुति, तनु(19) और एक बेटा है। पिता ने बताया कि बेटी तनु बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार शाम वह छज्जे पर खड़ी थी। अचानक वह छज्जे से नीचे जा गिरी। उस वक्त घर पर पत्नी, बेटी और बेटा मौजूद थे। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। ट्रामा में डॉक्टर ने देखते ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...