गाजियाबाद, अप्रैल 22 -- गाजियाबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है। छज्जे की ग्रिल में करंट उतरने से बिहार के युवक की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। चार बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह छज्जे की ग्रिल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक ग्रिल से ही लटक गया। किसी तरह नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। युवक चार बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। मूलरूप से बिहार निवासी 25 साल के चंदन कुमार जयप्रकाश नगर की गली नंबर-आठ स्थित राकेश के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहते थे। परिवार में बुजुर्ग...