दुमका, मई 20 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र में छज्जा विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते रविवार को प्रथम पक्ष की हेमा देवी ने आवेदन देकर निखिल कुमार एवं निकेश कुमार पर घर में घुसकर मारपीट करने, मोबाइल जलाने, मंगलसूत्र छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। आवेदन में बताया गया है कि मकान निर्माण के दौरान छज्जा हटाने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में हेमा देवी, उनके पति संजीव साह एवं पुत्र मिथिलेश कुमार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की आरती देवी ने घटना के दो दिन बाद 18 मई को थाना में आवेदन देकर संजीव साह, उनकी पत्नी हेमा देवी एवं पुत्र मिथिलेश कुमार पर मारपीट करने का आर...