बेगुसराय, जनवरी 31 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की बहरामपुर पंचायत अंतर्गत नैपुर, वार्ड संख्या- 10 गाछी टोल में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में दोनों ही पक्ष के कुल 7 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के स्थानीय निवासी राजीव रंजन सिंह की पत्नी व 16 वर्षीय पुत्र अंश कुमार, रामसुदीन सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार व पंकज सिंह की पत्नी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार सिंह, महेश कुमार सिंह व राजेश कुमार सिंह शामिल हैं। बताया गया है कि शनिवार की दोपहर गांव स्थित एक ताड़ के पेड़ से छज्जा गिरा था जिसे लूटने के विवाद में दोनों ही पक्ष की महिलाओं के बीच विवाद शुरू होने के साथ ही लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने कुदाल के प्रहार से अंश कुमार, सुमंत कुमार व दो महिलाओं के सिर को फोड़कर बुरी तरह जख्...