कन्नौज, अप्रैल 11 -- सौरिख थाना क्षेत्र के कन्हाई नगला गांव में छज्जा से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। क्षेत्र के कन्हाई नगरिया निवासी जगत राम (45) पुत्र राम किशन शनिवार सुबह लगभग 9 बजे अपने पुराने मकान की छत से ईंट निकाल रहे थे। तभी अचानक जर्जर छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वह नीचे आ गिरे और मलबे में दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों व परिजनों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...