चंदौली, फरवरी 17 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में मंगलवार की दोपहर मकान की ढलाई करने के दौरान गाडर हट जाने से छज्जा गिर गया। इस दौरान छज्जा के नीचे खड़े 50 वर्षीय मकान मालिक हकीममुल्ला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। मकान मालिक के मौत की पुष्टि सैदपुर गाजीपुर सीएचसी के डॉक्टरों ने किया। घटना के बाद परिजनों के हड़कंप मच गया। पुलिस पीड़ित परिवार के अनुनय विनय करने पर शव सौंप दिया।नैढ़ी गांव निवासी हकीमुल्ला शाह मजदूरी कर परिवार की भरण पोषण करता था। वह पुराने मकान को तोड़कर नया घर बना रहा था। मंगलवार की दोपहर छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान छज्जा के नीचे लगा गाडर अचानक सरक गया। इस दौरान छज्जा के नीचे खड़े मकान मालिक हकीममुल्ला मलबा में दब गए। छज्जा के उपर खड़े गांव ...