गोरखपुर, जून 6 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में मकान का छज्जा काटते समय छज्जा गिरते देख मजदूर जान बचाने के लिए छत से कूद गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। लोगों की मदद से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज किया। स्थानीय कस्बे में भटहट-बैलों निर्माणाधीन सड़क के दायरे में दुकानों का कुछ हिस्सा आ गया है। प्रशासन से चिन्हित दुकान के इस हिस्से को एक दुकानदार मशीन से कटवा रहा था। कटिंग के दौरान छज्जा गिरते देख मजदूर छत से नीचे कूद गया। ऐसे में उसे हल्की चोटें आई। मजदूर की पहचान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुगले आजम 30 वर्ष के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...