उन्नाव, मार्च 7 -- गंजमुरादाबाद। दूसरी मंजिल का छज्जा गिरने से किसान की मौत हो गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय पप्पू उर्फ रामौतार पुत्र गेंदनलाल प्रतिदिन की भांति शुक्रवार शाम को घर में दूसरी मंजिल पर जाकर सो गया। कहा जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक उसे उल्टी का अहसास हुआ तो वह छत के किनारे छज्जे पर पहुंचा। तभी छज्जे का कुछ हिस्सा धराशाई हो गया। जिससे करीब 20 फीट की ऊंचाई से वह नीचे खड़ंजे पर गिरकर लहूलुहान हो गया। परिजन उसे किसी अस्पताल लेकर जाते, इससे पहले मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के नानामऊ गंगा घाट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक पप्पू के पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उसके दो विवाहित बेटे पंकज व श...