मुरादाबाद, मार्च 31 -- थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी रविवार को प्रेमी संग चली गई, किशोरी के परिजनों की शिकायत के बाद थाना पुलिस ने प्रेमी युवक के परिजनों को पकड़ा, जिस पर मंगलवार को नाबालिग अपने वकील के साथ थाने पहुंची। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक के साथ चला आ रहा था, परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई ,तब उन्होने नाबालिग को घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। रविवार को किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, दोनों एक ही गांव व एक ही बिरादरी के है, पुलिस के दबाव देने पर मंगलवार को किशोरी अपने वकील के साथ थाने पहुंच गई। देर शाम तक उसने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया, जबकि वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। किशोरी के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी की आयु अभी 18 वर्ष होने में पांच मा...