छजलैट में रालोद ने की समस्याओं पर चर्चा
मुरादाबाद, जून 16 -- राष्ट्रीय लोक दल द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय लोक दल चला गांव की ओर अभियान के अंतर्गत मंगलवार को छज्जुपुरा और किरतपुरी गांवों में चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत 'एक मुट्ठी अनाज' कार्यक्रम के साथ की गई, जिसका उद्देश्य गांवों के लोगों को संगठन से जोड़ना तथा सामाजिक सहयोग और सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। चौपालों में किसानों, युवाओं, मजदूरों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने विचार रखे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से किसानों, मजदूरों, गरीबों और ग्रामीण समाज की आवाज़ रही है। पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम गांव, किसान और आम आदमी के हितों को केंद्र में रखकर बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.