मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। छजलैट के गांव कूरीरवाना निवासी विशाल पुत्र तेजपाल सिंह स्नातक का छात्र था, वह देर शाम घर से निकला, देर रात तक जब वह वापस नहीं आया,तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गये,तो देखा एक युवक का शव गांव के ही सरदार सिंह के खेत के यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लटका हुआ है। युवक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को पेड़ से उतारा गया पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टर्माम को भेज दिया। मृतक युवक विशाल के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को शाम घर से खा...