मुरादाबाद, जून 8 -- पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा। थाना अध्यक्ष रमेश सेहरावत ने बताया सोमवार की सुबह को थाना पुलिस कुशालपुर चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस चेकिंग देख भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण पुत्र रवि निवासी कूड़ा मीरपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर एक 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी को सोमवार को ही जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...