मुरादाबाद, मई 1 -- थाना क्षेत्र के गांव से शुक्रवार को तेंदुए ने एक किसान के घर से कुत्ते का उठा लिया। इससे पहले भी दो सप्ताह के भीतर किसान के दो कुत्तों को तेंदुआ उठाकर ले गया। थाना क्षेत्र के गांव छज्जा नगला निवासी किसान अनिल कुमार ने बताया, उसके घर पर आधा दर्जन आवारा कुत्ते काफी समय से खाली जगह में रहते थे। गांव में घूम रहे तेंदुए ने दो कुत्तों को दो सप्ताह के बीच में उठा कर ले गया। किसान का कहना है देर रात को जब उन्होंने कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी, तो देखा तेंदुआ एक कुत्ते को मुंह में दबाकर दीवार कूद रहा था। यह भी पढ़ें- घर के सामने बंधे मवेशी पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल, गांव में दहशत किसान ने शोर मचाया लेकिन तब तक तेंदुआ कुत्ते को लेकर जंगल में चला गया। किसान का कहना है उनके घर के पास ही खाली जगह पड़ी हुई है जिसमें आधा दर्जन ...