मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा है, मंगलवार देर रात क्षेत्र के गांव के एक घर में घुसकर तेंदुआ पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया, इससे पूरे गांव में दहशत है। छजलैट के गांव सीमला निवासी अतर सिंह पुत्र मेवाराम ने बताया कि उन्होंने चार माह का एक कुत्ता पाल रखा था, मंगलवार देर रात को दो बजे के करीब दीवार फांद कर तेंदुआ घर में घुसा, और घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते को उठा कर ले गया,शोर भी मचा लेकिन तब तक तेंदुआ आंखों से ओझल हो गया। गांव के ही सतवीर सिंह ने बताया कि उनके नलकूप पर चार कुत्ते व उनके दस बच्चे रहते थे, जिसकी वजह से नील गाय भी खेतों में नहीं घुसती थी। बताया कि तेंदुए ने सभी कुत्ते और उनके पिल्लों को खा लिया और अब नील गाय खेतों को नुकसान कर रही है,ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.