मुरादाबाद, फरवरी 27 -- क्षेत्र के गांव छज्जूपुरा दोयम के पास शुक्रवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। यूचना पर पहुंची सिविल पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक पर पड़े क्षत विक्षत शव को ट्रैक से हटवाकर रूट को सुचारू कराया। जिसके बाद इस रूट से ट्रेनों का संचालन कुछ देर के बाद शुरू हो पाया। छजलैट के ग्राम छज्जूपुरा दोयम के पास शुक्रवार को एक युवक ट्रेन से कट गया। मृतक की पहचान अर्जुन 24 पुत्र लीला सिंह निवासी ग्राम संदलीपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई, वर्तमान में वह थाना छजलैट पर ग्राम प्रहरी के पद पर नियुक्त था। शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...