मुरादाबाद, मई 10 -- क्षेत्र के गांव में छत पर सूखे कपड़े लेने गए बुजुर्ग पर रविवार बंदरों ने हमला कर दिया,जिससे छत से गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव अन्यारी निवासी बुजुर्ग कल्लू पुत्र जागन सिंह रविवार की दोपहर छत पर सूख रहे कपड़े लेने गए। जैसे ही वह छत पर पहुंचे, छत पर कई बंदर बैठे हुए थे। बुजुर्ग ने कहीं कपड़े ना ले जाएं इसे देखते हुए बंदरों को भागना चाहा। जैसे ही बुजुर्ग ने बंदरों को भगाने की कोशिश की तो बंदरों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए बुजुर्ग छत से नीचे गिर गए, जिससे उसको गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन में परिजन गांव में ही निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया ।सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और पंचनामा भर...