मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती शुक्रवा देर शाम को घर से गायब हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग काफी समय से गजरौला के युवक से चल रहा था। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है, उनकी बेटी को गजरौला निवासी अमित लेकर गया है। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। दोनों युवकों का कहना है उनकी युवती से फोन पर बात होती थी। दोनों युवकों ने युवती के बारे में कोई जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इधर पुलिस लगातार गायब युवती की तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है युवती का अन्य युवकों से भी फोन पर बात करती थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल पर काम करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...