मुरादाबाद, जनवरी 22 -- थाना क्षेत्र के गांव संदलीपुर में शाम किसान राष्ट्रवीर सिंह, उदयवीर सिंह, राजीव कुमार, लगभग छह से अधिक किसान खेत पर गए थे। राष्ट्रवीर ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई शुरू की, तभी दूसरे साथी किसान के खेत की मेढ़ पर बैठे किसानो ने देखा, एक साथ चार तेंदुए गन्ने के खेत से गुजर रहे थे। किसानों ने तेंदुओ की वीडियो बना ली, जिसकी सूचना वन विभाग व छजलैट थाने में दी गई। ग्रामीणों का कहना है गांव में पहले भी कई तेंदुए में पकड़े गए हैं। प्रशासन से मांग की है की तेंदुए को पकड़वाकर ग्रामीणों में बैठे दर को दूर किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...