औरैया, दिसम्बर 12 -- विकासखंड अछल्दा के ग्राम छछुंद में शुक्रवार को बिजली बिल बकाया वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कैंप में 25 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। शिविर के दौरान विभाग ने करीब 65 हजार रुपये की बकाया राशि वसूल की। जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी है। इसी क्रम में छछुंद गांव में आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं को योजना के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि बकाया बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 लोगों के कनेक्शन काटे गए। जेई ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से बिल जमा करें और ओटीएस योजना का लाभ उठाकर पुराने बकायों से मुक्ति पाएं। कैंप ...