नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- चूहों की तरह छछूंदर भी घर में घुसकर खाने-पीने की चीजों का नुकसान करती हैं और साथ में गंदगी भी मचा देती हैं। छछूंदर के साथ बुरा ये भी है कि इनकी बदबू आती है और ये कोनों में घुसकर बैठ जाती हैं। अगर आपके घर में भी छछूंदर का आतंक फैला है और आप भी इनसे परेशान हो चुके हैं, तो 5 आसान तरीके आजमाकर देखिए। इन 5 उपायों में तीसरा वाला तरीका सबसे सरल और असरदार माना जाता है, जिसे अपनाकर आपको छछूंदर से छुटकारा मिल जाएगा।घर में क्यों आती है छछूंदर? अगर आपके घर में अचानक छछूंदर नजर आने लगी है तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। खाने की खुशबू, नमी और घर के अंधेरे कोने इन्हें अपनी ओर खींच सकते हैं। खासकर किचन, स्टोर रूम या ऐसी जगह जहां सामान लंबे समय से रखा हो, वहां इन्हें छिपने की सुरक्षित जगह मिल जाती है।भगाने के लिए 5 सरल तरीके1. प...