नई दिल्ली, मार्च 3 -- T20I क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम अभिषेक शर्मा का आता है। छक्कों के सुल्तान अभिषेक शर्मा फुल मेंबर्स नेशन्स टीम के बने हुए हैं। उनसे कम गेंदबाजों में किसी भी बल्लेबाज ने टी20आई क्रिकेट में 50 छक्के नहीं जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बेबी एबी कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस आ गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मैच में साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने कमाल की पारी खेली। 18 गेंदों में डेवाल्ड ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का था। इसी दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50...