नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने जिस तरीके की पारी खेली वह उनके शुरुआती सालों की याद दिलाती है। श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी 2012 को होबार्ट में जब विराट कोहली ने लसित मलिंगा की पिटाई करते हुए 133 रनों की पारी खेली थी वह लोगों की स्मृतियों में अमिट छाप छोड़ गई थी। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली ने उस मुकाबले में भी उतने छक्के नहीं मारे थे, जितने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को जड़ दिए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी के दौरान भी इतने छक्के नहीं जड़े थे। वास्तव में वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवंतपुरम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में छक्का जड़ने के मामले में खुद का रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिया है।तीन साल पहले के आंकड़े को छोड़ा पीछे, खुद का रिक...