पाकुड़, अप्रैल 10 -- प्रखंड अंतर्गत ग्राम छक्कुधाड़ा के ऊपर टोला में लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के अथक प्रयासों से यहां 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति अब सुचारू रूप से बहाल हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण उन्हें कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता था। इस समस्या के चलते दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। विशेष रूप से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी और सामान्य कार्यों के लिए भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को आवेदन सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत पहल की और संबंधित अ...