सराईकेला, जून 12 -- सरायकेला। सरायकेला छऊ नृत्य के अभिन्न अंग माने जाने वाले छऊ मुखौटा निर्माण कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले गुरु सुशांत कुमार महापात्र को उनके सरायकेला स्थित आवास पर समारोह में सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान और उपलब्धि को देखते हुए, राज्यसभा सांसद एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने गुरु सुशांत कुमार महापात्र को अंगवस्त्र और सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद के साथ आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, राजा सिंहदेव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राज्यसभा यह भी पढ़ें- सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर मिला बड़ा सम्मान: गुरु सुशांत कुमा...