सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला । आज शाम 7 बजे से शुरू हो रहे राजकीय छऊ महोत्सव की अंतिम तैयारी का प्रखंड विकास पदाधिकारी यशमिता सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, थाना प्रभारी विनय कुमार ने जायजा लिया । तैयारी की लेकर सभी तरह के तैयारी को देखा गया जिसमें लोगो के प्रवेश द्वार एंव अतिथियों के प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया गया । साथ सिसिटीवी अनुष्ठान की तैयारी की समीक्षा की गई । साथ ही लोगो के सुविधा के लिए डिजिटल रूप से दिखाने के लिए 4 बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिसको टेस्ट किया गया । विकास मेला में स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा सुधार के आवश्यक निर्देश दिए गए । बिडिओ यशमिता सिंह ने कहा कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है तथा शाम का इंतेजार है । उन्होंने इस महोत्सव में सभी को आने का आमंत्रण दे...