सराईकेला, अप्रैल 8 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक छऊ महोत्सव होगा। इसे लेकर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिला समाहरणालय में बैठक की और महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला के साफ-सफाई एवं समतलीकरण, पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा दल तथा अग्निशमन दल की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया।इस अवसर पर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले कलाकारों के आवागमन, आवासन एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया।उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें प्राथमिकता देने तथा पद्मश्री सम्मानित कलाकारों सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.