सराईकेला, मार्च 7 -- खरसावां । झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सरायकेला खरसावां जिला आयुष समिति के सौजन्य से राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजनगर प्रखंड के नामीबेडा एवं मगरकेला गांव में छऊ नृत्य कला केंद्र तथा गम्हारिया और छोटा कादला गांव में लोक कला मंच के कलाकारों ने संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा पद्धति, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्ध और योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कलाकारों ने नाटक के जरिए यह संदेश दिया कि आधुनिक जीवनशैली के कारण लोग कई बीमारियों की चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.