सराईकेला, जून 4 -- सरायकेला,संवाददाता। छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की 131वीं जयंती विजय उत्सव जयंती के रूप में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई। कला केंद्र परिसर में स्थापित कुंवर साहब की आदम कद प्रतिमा पर एसडीओ अभिनव प्रकाश और कलाकारों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- सरायकेला छऊ शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंह देव 131 वीँ जन्म जयंती "विजय जयंती उत्सव" के रूप में मनीसचिव की भावनाएं इस अवसर पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि सरायकेला जैसे छोटे से कस्बे में कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव जैसे व्यक्तित्व का जन्म हुआ था। जिन्होंने पारंपरिक छऊ नृत्य को शास्त्रीय शैली में पिरो दिया।कला केंद्र का उद्देश्य पद्मश्री शशधर आचार्य ने कहा कि ऐसे महापुरुष...