नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तुलसीदास की रामायण पर आधारित छऊ नृत्य नाट्य प्रस्तुति 'इकोज ऑफ द एपिक: ए छऊ जर्नी थ्रू तुलसीदास रामायण' का आयोजन एम्फीथिएटर में हुआ। गुरु सपन कुमार आचार्य ने अपने शिष्यों के साथ इस प्रस्तुति में रामायण के लोकप्रिय प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया। छऊ नृत्य अपनी प्रकृति से प्रेरित भाव-भंगिमाओं, ऊर्जा और अनोखी शैली के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम में सीता स्वयंवर और बजरंगबली की भक्ति जैसे प्रसंगों को नई कोरियोग्राफी के साथ प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...