सराईकेला, अक्टूबर 4 -- सरायएला, संवाददाता । सरायकेला क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षक, प्रख्यात छऊ कलाकार, ओड़िया नाटक के महान मंच संचालक, उत्कलमणि आदर्श पाठागार के निर्देशक एवं अपने समय के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी रंजन कुमार पटनायक (टुकना) का आज शाम ओड़िशा के कटक स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही सरायकेला सहित समूचे झारखंड और ओड़िशा के कला, संस्कृति एवं खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रंजन कुमार पटनायक एक ऐसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने समाज के कई क्षेत्रों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को ज्ञान देने से लेकर, छऊ कला की परंपरा को सहेजने और ओड़िया रंगमंच (नाटक) को जीवंत बनाए रखने में उनका योगदान अद्वितीय था। इसके साथ ही खेल क...