भदोही, जनवरी 9 -- भदोही, संवाददाता। करीब एक माह से ठंड की मार से बेहाल कालीन नगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का दावा है कि आगामी दिनों में दिन में धूप अच्छी मिलेगी। कोहरा छंटेगा लेकिन रात को अच्छी ओस पड़ेगी। इसके कारण फसलों को फायदा होगा। जिला कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश कुमार बरनवाल ने बताया कि आगामी दिनों में रात का तापमान सात से लेकर 10 डिग्री तक रहेगा जबकि दिन का 18 से 21 डिग्री तक। धूप बढ़ने से फोटोसिंथेटिक और फसल की ग्रोथ अच्छी होगी। कोहरा अब नाम मात्र का होगा जबकि रात को अच्छी ओस पड़ेगी। इससे फसलों को फायदा होगा। दावा किया कि आगामी दिनों में बरसात के लक्षण नहीं हैं। किसानों से रात के समय में फसलों की सिंचाई ना करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...