चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- मनोहरपुर, संवाददाता। चिरिया माइंस के मजदूरों और प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को छंटनी और काम बंद होने के विरोध में मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाक़ात की। मजदूरों ने मंत्री को मांगों से अवगत कराते हुए मामले को लेकर मंत्री दीपक बिरुआ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मजदूरों ने लिखा कि चिरिया माइंस के ठेका कम्पनी मेसर्स एनएसआईपीएल ने गलत व भ्रामक तथ्यों का हवाला देकर 245 मजदूरों का जबरन छंटनी कर दिया। जिस कारण मजदूर व उनके परिवार आज भुखमरी और बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। मजदूरों के परिवार आज आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस वजह से परिवार के लोग शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी समस्या से भी जूझ रहे हैं। मजदूरों ने कहा कि समस्या को समझते हुए अविलम्ब मजदूर हित में फैसला करें। जल्द माइंस शुरू कर मजदूरों को काम दिए जाने की मांग की। उक्त मामले में अव...