गिरडीह, जून 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन में संचालित सम्मेदाचल विकास कमेटी के छंटनीग्रस्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को संस्था के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबे समय के बाद एक बार फिर धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांगें दुहराई है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हटा दिया गया है। इसलिए इस दौरान का मुआवजा दे आौर उनकी नौकरी फिर से बहाल की जाए। जेएलकेएम के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल होकर मजदूरों की आवाज बुलंद की। बतला दें कि मधुबन में संचालित सम्मेदाचल विकास कमेटी में कर्मचारियों का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छंटनीग्रस्त कर्मचारियों ने संस्था के मेन गेट पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांग दुहराई है। ज...