सोनभद्र, मार्च 25 -- अनपरा,संवाददाता। अप्रैल में सूबे की बिजली खपत में भारी इजाफा होगा। तेज गर्मी के कारण बिजली की पीक डिमाण्ड मार्च की तुलना में 6125 मेगावाट तक बढ़कर 27800 मेगावाट तक पहुंच सकती है। 25 मार्च तक रोजाना औसत खपत 383 मियू से बढ़कर अप्रैल में 470 मियू तक पहुंच जाने की सम्भावना यूपी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने अपने ताजा अनुमान में जतायी है। पुनरीक्षित अनुमान में इसके बावजूद बिजली की कोई आपातकालीन कटौती नही होगी। रोजाना बिजली की उपलब्धता 471 मियू तक बनी रहेगी। पीक डिमाण्ड भी बंद तापीय इकाइयां चालू करवा कर तथा एनर्जी एक्सचेंज से हुए करार से बिजली लेकर आसानी से पूरी करने का अनुमान जताया गया है। हालांकि पीक डिमाण्ड मार्च की 21675 मेगावाट की तुलना में बढ़कर 27800 मेगावाट तक पहुंच जाने की सम्भावना जतायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.