प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 26 -- परियावां (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। शादी में चढ़ावे के जेवर कम ले आने पर दूल्हे और उसके बहनोई को दो दिन तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। बुधवार को भनक लगने पर पुलिस पहुंची तो उन्हें थाने ले गई। दूल्हे की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन के पिता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी राम प्यारे के बेटे रामबाबू की बारात सोमवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकिटामऊ कुसुवापुर निवासी छोटेलाल यादव के घर आई थी। कुसुवापुर के ही रहने वाले रामबाबू के बहनोई ने शादी तय कराई थी। शादी में फेरे लेने से पहले चढ़ावे में जेवर कम देख कन्या पक्ष के लोग विवाद करने लगे। उन्होंने शादी से इनकार करते हुए दूल्हे राम बाबू और उसके जीजा श्याम बाबू को बंधक बना लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.