जमशेदपुर, मई 31 -- पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बांसगड़ गांव में रोहिन परब पर आयोजित तीन दिवसीय शिव चड़क मेला श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम बन गया। सोलोआना कमेटी की ओर से मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। पहले दिन गुरुवार को दोपहर में पाट भोक्ता तथा शाम में जांगाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मन्नत पूरी होने पर महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात में आयोजित छऊ नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पश्चिम बंगाल से पहुंचे कलाकारों ने सामाजिक एवं पौराणिक कथाओं को आकर्षक नृत्य शैली में प्रस्तुत किया。

दूसरे दिन का कार्यक्रम दूसरे दिन शुक्रवार को संथाली पाता नाच एवं पारंपरिक भोक्ता घूरा का...