इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- जसवंतनगर। क्षेत्र स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के संचालन की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध होने के साथ ही नेक से भी मान्यता मिली है। नई मान्यता मिलने के बाद अब क्षेत्रीय विद्यार्थियों को प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। चेयरमैन डॉ. बृजेश चंद्र यादव ने कहा कि इससे संस्थान की शैक्षणिक प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बताया कि इस मान्यता से विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- बीसीए के नाम पर दाखिला, परीक्षा में बना दिया बीएससी-सीए समूह के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र य...