चौ. चरण सिंह के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग
आगरा, मई 25 -- पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 29 मई को दीवानी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर हवन, विचार गोष्ठी, पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते हैं। इसी परिपेक्ष्य में राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को पत्र देकर प्रतिमा स्थल की साफ सफाई, सौंदर्यीकरण, फाउंटेन आदि का संचालन करने की मांग की है। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को बताया कि प्रतिवर्ष स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के अनुयायी, विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता इस अवसर पर हवन, विचार गोष्ठी आदि कार्यक्रम कर उन्हें याद करते हैं। महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं की अनेक समस्याओं को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.