शामली, जुलाई 18 -- कैराना। नगर में जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार उस सपने को साकार करने का काम कर रही है। नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जो सपना देखा था, उसे डबल इंजन सरकार साकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- वो जिन्ना के अनुयायी है, हम अन्नदाताओं के उपासक : योगी उस समय आशंका जताई जा रही थी कि प्रदेश की चीनी मिलें बंद हो जाएंगी, लेकिन सुरेश राणा ने स्पष्ट कहा था कि एक...