सहारनपुर, फरवरी 23 -- गंगोह। उत्तम शुगर मिल ने ग्राम कम्हेड़ा, बाढी माजरा, मोहड़ा, बिलासपुर में किसान गोष्ठी आयोजित कर चौड़ी विधि द्वारा अधिक से अधिक गन्ना बुवाई करने को प्रेरित किया। वैज्ञानिकों ने सबसोयलर, एमबी प्लाऊ एवं भूमि उपचार, बीज उपचार, सहफसली, हरी खाद की फसल उगाने, गन्ने की पत्तियों को खेत में सड़ाने, गहरी जुताई करने सहित गन्ने को रोगों से बचाव के लिए ट्राईकोडर्मा फफूंदीनाशक का प्रयोग करने, कीटों से बचाव के लिए लाईट ट्रैप और फैरामोन ट्रैप लगाने की सलाह दी। ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक के पुत्र जय अदलखा भी गोष्ठी में मौजुद रहे, स्वयं सबसोयलर, एमबी प्लाऊ और रोटावेटर चलाते हुए किसानों को इनके प्रयोग और लाभ के बारे में जानकारी दी। अधिशासी निदेशक शंकरलाल शर्मा, यूनिट हेड डॉ. सुखविन्दर जीत सिंह, नम्रता पांडे, डॉ.डीबी. फोन्डे, महाप्रबन्धक पीके....