हमीरपुर, मई 10 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बीच से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा-पैलानी-तिंदवारी मार्ग का चौड़ीकरण होने के उपरांत जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। देवगांव चौराहा से लेकर बस स्टैंड तक दुकानदारों के सामान को सड़क में फैला देने से पूरे दिन जाम का झाम बना रहता है। सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों के साथ राहगीरों को हो रही है। स्टेट हाईवे बांदा-तिंदवारी मार्ग कस्बे के बीच से गुजरा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही इस सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। अभी कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है। बस स्टैंड से देवगांव चौराहा तक दोनों तरफ डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है सड़क चौड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रकों का कब्जा, स्कूल जाने वाले बच्चों की सांसत इसके बाद यह हिस्सा दिनभर जाम से जूझता है। इसका सबसे बड़ा कारण मार्ग किनारे दुकानदार है। यह दुकानों का सामा...