रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- नानकमत्ता। उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता 2025 में चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बुधवार को पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्य जु-जित्सू की ओर से 6 व 7 दिसंबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोलापर, हल्द्वानी में प्रतियोगितायें आयोजित हुई। चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी के नौ खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 16 पदक जीते। लक्षिता जोशी, नेवाजा, हरमंनदीप कौर, नेवाजा, अभिनव राणा, प्रखर जोशी, गुरबख्श सिंह, पारस चंद, कर्णिका कांडपाल, लक्ष्य परगाई, सांची राणा ने पद जीते। इनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। प्रबंधक चंद्रा देवी, गोविंद सिंह चौहान, अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह व प्रशिक्षक किशन सिंह चौहान ने मेडल जीतने वाले सभी ख...