जौनपुर, जनवरी 5 -- जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव में चौहान समाज के लोगों ने रविवार को कार्यक्रम आयोजित करके अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को विदाई दी। जिले में तैनात रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले लोगों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ, शॅाल आदि भेंट किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बृजपाल चौहान ने कहा कि शासकीय सेवा में सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के तौर राम अक्षयवर चौहान द्वारा किये गए कार्य और उनके व्यवहार सराहनीय रहे। अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कहा कि मनुष्य को अच्छे कार्य करना चाहिए। वही उसकी पूजी होती है। हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से करना चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थी चौहान, पवन सिंह डंपी, सन्दीप चौहा...