एटा, अप्रैल 13 -- गांव नगला प्रेमी में हुए चौहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है। लगभग घटना की जांच पूरी कर ली गई और मामले से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है। जल्द से जल्द मामला ट्रायल पर लाकर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी की ओर से बनाई गई टीम तकनीक की मदद से यह विवेचना की जा रही है। एक्सपर्ट से लेकर स्थानीय लोगों तक के मामलों को लिया गया है। इसमें अलीगढ़ की फोरेसिंग टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी। यह भी पढ़ें- घर में घुस किसान को गोली मार घर में लगाई आग क्राइम सीन दोहराया गया। मामले में लगभग सभी जांच पूरी कर ली गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सूत्रों की मानें तो 200...