बक्सर, मई 20 -- चौसा। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विधुत आपूर्ति प्रशाखा, चौसा के कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बनाई गई छापेमारी टीम द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस टीम ने नगर पंचायत के खिलाफतपुर और चौसा गोला पर छापेमारी करते हुए तीन घरों में बिजली की चोरी पकड़ी है। इस मामले में कनीय अभियंता ने खिलाफतपुर की रीता देवी, पति चंद्रहास उपाध्याय के खिलाफ 12,301 रुपये, चौसा गोला के सूबेदार बिन के खिलाफ 22,699 रुपये और कामेश्वर बिन के खिलाफ 9046 रुपये का जुर्माना लगाते हुए मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...