बक्सर, अप्रैल 25 -- चौसा, एक संवाददाता। जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष सिंह के निर्देश पर अगलगी से बचाव के लिए शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत के विभिन्न भागों में मॉकड्रिल चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में यादव मोड़ के पास स्थित पशु मेला, कृष्णापुरी और न्यायीपुर के अलावा चुन्नी पंचायत के मिल्की और पवनी पंचायत के महुआरी गांव में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को इस भीषण गर्मी में अगलगी की घटनाओं से सतर्क रहने और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...