बक्सर, दिसम्बर 5 -- चौसा। चौसा नगर पंचायत इलाके में सड़क के किनारे चौक-चौराहों और अलग-अलग बाजारों में सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन अभियान चलायेगा। इसके लिए सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी डुगडुगी पिटवा कर ऐसे लोगों को चेतावनी दी है। माइक के माध्यम से इस बाबत नागरिकों को सूचित करते हुए बताया गया है कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वाले सभी लोग अगले 24 घंटे में अवैध रूप से किए गए सरकारी जमीन को शीघ्र खाली कर दे। वरना वे दंड के भागी होंगे। ऐसी स्थिति में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान खर्च की भरपाई करने के साथ ही पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...