बक्सर, अप्रैल 14 -- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित पशु मेला परिसर में सोमवार की रात में विरहा गायन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सुनील यादव और संचालन शिवशंकर चौबे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शम्भू भगत और पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विरहा गायक अखिलेश यादव और रजनीगंधा के बीच शानदार मुकाबला हुआ। मरौढ़ा बाबा की पूजा-अर्चना करने के बाद शुरू होकर देर रात तक चले इस विरहा गायन का आनंद हजारों लोगों ने लिया। इस अवसर पर डॉ. मनोज यादव ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के आयोजन में श्याम बिहारी सिंह, विवेक चौबे, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.